छत्तीसगढ़सूरजपुर

मध्यप्रदेश से लाई जा रही 24 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार

Spread the love

सूरजपुर :– पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत बसदेई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1,41,228 रुपये मूल्य की 24 पेटी अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो वाहन जप्त किया है।      चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम नरेशपुर निवासी प्रवीण गुप्ता मध्यप्रदेश के बैढ़न क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बुलेरो वाहन से गांव की ओर आ रहा है। सूचना पर बसदेई पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर वाहन को रोककर तलाशी ली।         तलाशी के दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 डीबी 9386 से 22 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब, 1 पेटी इम्पीरियल ब्लू तथा 1 पेटी कैन बीयर (अंग्रेजी शराब 218.64 लीटर) कुल कीमत 1,41,228 रूपये का बरामद किया। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ पर उसने बताया कि अवैध रूप से मध्यप्रदेश से अंग्रेजी शराब को बैढ़न के चन्द्रभूषण यादव के पास से खरीदकर अपने व अपने साथी रावेन्द्र सिंह के लिए खरीदकर ला रहा था और रावेन्द्र सिंह को उसके हिस्से का शराब को लेने के लिए बसदेई के पास बुलाया था। उसी समय रावेन्द्र सिंह अंग्रेजी शराब लेने वहां पहुंचा जिसे भी पकड़ा गया। पूछताछ करने पर बताया कि यह प्रवीण गुप्ता के पास 9 पेटी शराब मांगना स्वीकार किया जो घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया।

पूछताछ में प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वह यह शराब मध्यप्रदेश के चन्द्रभूषण यादव से खरीदकर लाया था तथा उसका साथी रावेन्द्र सिंह शराब लेने के लिए बसदेई के पास उसका इंतजार कर रहा था। पुलिस ने रावेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान सप्लाई करने वाले आरोपी चन्द्रभूषण कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने अंग्रेजी शराब, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो, 1 मोटर सायकल, 1 मोबाईल जप्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर तीनों को विधिवत् गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक देवदत्त दुबे, महेन्द्र प्रताप सिंह, निलेश जायसवाल, आदित्य यादव, अशोक केंवट, प्रेम सिंह, दिलीप साहू व सैनिक अनिल विश्वकर्मा सक्रिय रहे।

गिरफ्तार आरोपी। (1) प्रवीण गुप्ता पिता रामशरण उम्र 24 वर्ष, निवासी नरेशपुर, थाना सूरजपुर (2) रावेन्द्र सिंह पिता मनबोध सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी दवना भण्डारपारा, थाना झिलमिली (3) चन्द्रभूषण यादव पिता दीप नारायण यादव उम्र 35 वर्ष, निवासी चक्की, थाना ब्रम्हपुर, जिला बक्सर (वर्तमान पता बैढ़न, जिला सिंगरौली, मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। सूरजपुर पुलिस जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights