
सूरजपुर :– अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं और चंदा गबन के आरोपों को लेकर सोमवार को सूरजपुर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया और ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष जफर हैदर के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से अग्रसेन चौक तक पैदल मार्च निकाला और वहां प्रदर्शन कर केंद्र सरकार एवं मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रभु श्रीराम देश की करोड़ों जनता की आस्था के केंद्र हैं। मंदिर निर्माण के लिए देशभर के लोगों ने अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ आर्थिक सहयोग दिया था। उनका आरोप है कि चंदे के उपयोग और जमीनों की खरीद-फरोख्त में सामने आई कथित वित्तीय अनियमितताओं ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी और जनता के विश्वास के साथ किसी भी प्रकार के खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री मनोज अग्रवाल,हेमेंद्र गुप्ता,मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र बंसल,विष्णु कसेरा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू,भावना सिंह नेताम,नीरज तायल,मधु साहू,धर्मेन्द्र सिंह,राजेश साहू,सूरज अवस्थी,किशुन सिंह,संजय जैन,दिनेश सोनी,रामचन्द्र राजवाड़े,सैयद सलीम,गिरधारी साहू,प्रशांत साहू,चंदूल राम,लालचंद देवांगन,प्रवीण सोनी,शिवम साहू,अफरोज खान,कबीर देवांगन,आशीष कुशवाहा,शिव राजवाड़े,मनीष देवांगन,मदन पैकरा,चिराग यादव,सोनू यादव,आशीष कुमार,मुकेश देवांगन,लक्की सिंह,अर्जुन यादव,सत्या प्रजापति,मोंटी राजवाड़े,विकाश सिंह,पृथ्वी देवांगन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





