छत्तीसगढ़सूरजपुर

SECL सर्वे टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, घिरे सर्वेयर को पुलिस ने निकाला

Spread the love

सूरजपुर/प्रतापपुर :– SECL की ओर से प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण के लिए किए जा रहे सर्वे को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। प्रतापपुर क्षेत्र के मदननगर में सर्वे करने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए सर्वे कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि खेती के मौसम में बिना पर्याप्त जानकारी और उनकी सहमति के सर्वे कराया जा रहा है, जिससे किसानों में नाराजगी है।

 

विरोध के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हालात बिगड़ते देख सर्वे टीम के कुछ कर्मचारी वहां से लौट गए, जबकि एक सर्वेयर ग्रामीणों के बीच घिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सर्वेयर को सुरक्षित बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीन अधिग्रहण से पहले उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई और उनकी सहमति के बिना सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि कृषि कार्य के बीच इस तरह की प्रक्रिया किसानों के हितों के विपरीत है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights