छत्तीसगढ़सूरजपुर

बिश्रामपुर में सड़क हादसे में व्यवसायी कमलेश चौबे की मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

Spread the love

सूरजपुर/बिश्रामपुर :– क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में स्थानीय व्यवसायी कमलेश चौबे की मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलेश चौबे प्लैटिना बाइक से ओल्ड कुंदा खदान की ओर जारहे थे इसी बीच तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।            हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही कमलेश चौबे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और वाहन झाड़ियों में जा फंसा जिसे ट्रैक्टर द्वारा खींच कर निकला गया, वहीं वाहन चालक को भी चोटें आई है जिसे इलाज के लिए भेजा गया, घटना सुबह लगभग 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस स्कॉर्पियो चालक और वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights