छत्तीसगढ़सूरजपुर

शादी से लौटते परिवार पर मौत का साया: कल्याणपुर जंगल में हथियारबंद गिरोह ने लूटपाट को दिया अंजाम

Spread the love

सूरजपुर/प्रतापपुर मार्ग पर सूरजपुर क्षेत्र के कल्याणपुर जंगल में देर रात अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार को लगभग 12 अज्ञात बाइक सवारों ने बीच जंगल में रोक लिया। बदमाशों ने बंदूक दिखाकर लूटपाट को अंजाम दया।

बंदूक के नोक पर लूटपाट को अंजाम दिया :–

घटना में धर्मेंद्र यादव, निवासी कल्याणपुर, के रहने वाले हैं, अपने ऑटो से शादी से वापस आ रहे थे उसी बीच देहसतगर्दियों ने बंदूक दिखा कर पैसा मांगा गया और मोबाइल लूट लिया गया। वहीं धर्मपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल को भी बदमाशों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपनी आल्टो कार को तेज रफ्तार से भगाकर जान बचाई।

पीड़ितों के अनुसार :– धर्मपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल जैसे ही परिवार ने खतरा देख अपनी गाड़ी तेजी से आगे बढ़ाई, अपराधियों ने बंदूक तान दिया किसी तरह भागने निकले और अपनी माल और जान बचाने में सफल रहे। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

अंबिकापुर से लेकर सूरजपुर क्षेत्र से लगे आसपास के जंगलों के बीच लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जंगल मार्गों पर सक्रिय हथियारबंद गिरोहों से आम नागरिकों में भय का माहौल है।

स्थानीय लोगों की मांग: क्षेत्र में रात्री गश्त बढ़ाई जाए, मुख्य मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग सख्त हो और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights