छत्तीसगढ़सरगुजा

अंबिकापुर दुष्कर्म-हत्या कांड: 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, जनता के आक्रोश के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

अंबिकापुर :– जिले के महामाया द्वार के पास महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हुई जघन्य हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी को घटना के आठवें दिन एमसीबी जिले के चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में सरगुजा पुलिस लगातार दबिश और छापेमारी कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर कुल 35,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था, जिससे तलाश और तेज कर दी गई थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने महामाया द्वार के पास फुटपाथ पर महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे अंबिकापुर शहर में भारी आक्रोश का माहौल बन गया था, लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे थे, इसी बीच आखिरकार पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी के लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे कोरिया जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लाने के लिए सरगुजा पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी से लोगों में कुछ राहत जरूर है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights