छत्तीसगढ़सरगुजा

HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम

Spread the love

अंबिकापुर/लखनपुर :– “स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां” के संकल्प के साथ आज लखनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को घातक बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना और समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा:– यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त मार्गदर्शन में शुरू किया गया राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।      मंत्री राजेश अग्रवाल ने आगे कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।” इसी सोच के साथ सरकार सर्वाइकल कैंसर मुक्त भविष्य की दिशा में लगातार प्रयासरत है।       स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह अभियान विशेष रूप से किशोरियों को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, जिससे उन्हें कम उम्र में ही इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया और टीकाकरण के प्रति सकारात्मक रुचि दिखाई।        यह अभियान न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश दे रहा है, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights