
सूरजपुर/बिश्रामपुर :– कुदरगढ़ महोत्सव 2026 के आयोजन के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अपने क्षेत्र में कला संस्कृति, खेलकूद एवं धार्मिक आयोजनों,एवं अन्य विकाश कार्यक्रमों के लिए बनाई योजना के तहत आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
सईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के जनरल मैनेजर श्री संजय सिंह ने कुदरगढ़ महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु 20 लाख रुपये का चेक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री पाटले को सौंपा साथ ही भैयाथन एसडीएम भी मौजूद रहीं।
यह राशि एसईसीएल के मद से दी गई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय विकास में योगदान देना है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि कुदरगढ़ महोत्सव क्षेत्र की आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं। एसईसीएल द्वारा दिया गया यह सहयोग महोत्सव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एसईसीएल के इस सहयोग की सराहना की।
जी एम श्री संजय सिंह ने Livenews7 से खास बात चीत में ये बताया कि ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि कुदरगढ़ जैसे धार्मिक महोत्सव में सहयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि कुदरगढ़ महोत्सव क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का बड़ा केंद्र है। सभी के सहयोग से महोत्सव को सफल बनाया जाएगा।





