छत्तीसगढ़सूरजपुर

मा.शा. चिट्काहीपारा कोट में कक्षा 5वीं व 8वीं के बच्चों का विदाई कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

सूरजपुर :– जिले के रामानुजनगर विकास खण्ड में स्थित संकुल केन्द्र कोट के मा. शा. चिट्काहीपारा कोट में प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक कक्षा पांचवीं एवं आठवी के विद्यार्थियों का शाला परिवार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।      कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय हाई स्कूल कोट के प्राचार्य व संकुल प्राचार्य महेश कुमार दोहरे व वरिष्ठ व्याख्याता चांसी प्रसाद कुशवाहा,मा.शा.कोट के शिक्षक राधेश्याम साहू, पंच हीरालाल सिंह जी रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार के द्वारा किया गया। संकुल प्राचार्य महेश कुमार दोहरे ने संबोधित करते हुए बच्चों से कहा कि मन लगाकर अपनी पढ़ाई करें तथा अपनी तथा अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रौशन करें।        व्याख्याता चांसी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि विदाई समारोह एक भावुक लेकिन यादगार अवसर है, जो किसी के जीवन के एक अध्याय के अंत और नए सफर की शुरुआत का जश्न मनाता है।शिक्षक राधेश्याम साहू ने कहा कि लंबे समय तक विद्यालय में शिक्षक व विद्यार्थी एक दूसरे से स्नेहपूर्वक जुड़े होते हैं लेकिन एक निश्चित समय व अपने नये लक्ष्य प्राप्ति के लिए एक दूसरे से अलग होना ही पड़ता है, सभी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ते रहे। अपने विद्यार्थियों के सफल होने पर सबसे ज्यादा शिक्षक ही प्रसन्न होते हैं।

संस्था प्रमुख सुरेन्द्र राजवाड़े ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित की जाती है,यह आयोजन पुरानी यादों, साझा अनुभवों, कृतज्ञता और भविष्य के लिए शुभकामनाओं को व्यक्त करने का एक मंच है, जहाँ आँसुओं के साथ सफलता की कामना की जाती है। इस अवसर पर सभी बच्चों को कॉपी, पेन देकर सम्मानित कर विद्यालय परिवार द्वारा उनको शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक फूल सिंह, शिक्षक देवचंद सिंह, शिक्षिका केशरी राजवाड़े, सहायक शिक्षक लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती सुमन नामदेव सहित पूरा विद्यालय परिवार व बच्चे शामिल रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights