छत्तीसगढ़सूरजपुर

आदर्श ग्राम पंचायत बसदेई में भारत की जीत पर सड़कों पर उतरे लोग, मनाया जश्न

Spread the love

सूरजपुर/बसदेई :– टी20 विश्व कप फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में भारत ने 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। आइए, तस्वीरों से समझते हैं भारत की जीत पर कैसा माहौल रहा।      टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीत लिया। जैसे ही मैच खत्म हुआ, देश के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए। तिरंगा लहराते हुए लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे और देर रात तक जीत का जश्न चलता रहा।        अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टी20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और भारत ने 96 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बन गया। आदर्श ग्राम पंचायत बसदेई में क्रिकेट प्रेमियों क लिए मां शीतला मेडिकल के संचालक के द्वारा अपने दुकान के सामने एक भव्य प्रोजेक्टर लगाकर लाइव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और मैच का आनंद उठते रहे भारत के जीत के बाद

लोग सड़कों पर निकल आए। कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने देर रात तक जश्न मनाया।

इस दौरान बसदेई चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल

वरिष्ठ नेता विजेंद्र गोयल 

बसदेई सरपंच मनोज सिंह पूर्व सरपंच हीरेंद्र सिंह 

यशवंत थवाईत साकेत थवाईत स्वयं थवाईत लता थवाईत निखिल सिंह पूजा सिंह

गंगाराम साहू मनीष केसरवानी मारुति नंदन चक्रधारी मुनेश्वर राजवाड़े व

समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में

 उपस्थित रहे

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights