छत्तीसगढ़सूरजपुर

प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप साबित होगा बजट – सचिन तायल

Spread the love

सूरजपुर/विश्रामपुर :– छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सचिन तायल ने इसे जनहितकारी और समावेशी बताया। उन्होंने कहा कि बजट में किसान, युवा, मजदूर, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।      तायल ने विशेष रूप से सूरजपुर जिला के लिए की गई घोषणाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे साथ साथ क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। संभाग में दो नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

उन्होंने इस बजट को प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights