
सड़क बनने से पर्यटन स्थल की अपार संभावनाएं
सूरजपुर/ओड़गी :– भटगांव विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए क्षेत्र में 150.56 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी क्रम में नवाटोला मुख्य मार्ग से घुईडिह तक लगभग 25 किलोमीटर अनुमानित लागत 28 करोड़ 99 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसे कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा, जिला उपाध्यक्ष शोभनाथ राजवाड़े , मण्डल उपाध्यक्ष प्रवीण गुर्जर, बृजेश कांशी, प्रियंशु यादव व अधिकारियों ने बाइक पर सवार होकर जायजा लिया।

आजादी के बाद आज तक कोई भी विधायक मंत्री नहीं पहुंच पाया था।
स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि बेलामी , बांकी, गढ़ईपारा जैसे क्षेत्रों में आजादी के बाद से आज तक कोई भी विधायक मंत्री नहीं पहुंचा था। लेकिन कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ही ऐसे विधायक हैं जिन्होंने ने चुनाव के समय दो साल पूर्व यहां पहुंची थीं और उन्होंने ने मूलभूत सुविधा 25 किलोमीटर सड़क निर्माण करने की घोषणा की थी। अब ऐसे में सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने ने कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है।
सड़क निर्माण से पर्यटन की अपार संभावनाएं
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण होने से हरिहरपुर, बेलामी, बांकी, गढ़ईपारा, घुईडिह, छतरंग जैसे क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिलेगी। साथ ही आवागमन में सुविधा होगी। आम जनता को बनारस जैसे जगहों पर जाने के लिए कम दूरी तय करना पड़ेगा। इस मार्ग के बनने से गढ़ई व कागज नालों पर पर्यटन स्थल की अपार संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। क्योंकि यह सड़क नदी के किनारे होते हुए गुजरेगी । जहां पर बहुत सारे मनमोहन दृश्य है जो मैनपाट से भी बेहतरीन नजारे है। क्योंकि ओड़गी के इस क्षेत्र को प्रकृति सौंदर्य का ह्रदय स्थल माना जा रहा है। इस कार्य की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में उत्साह है और विश्वास है कि मंत्री जी के नेतृत्व में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।





