
सूरजपुर :– पूर्व उप मुख्यमंत्री,सरगुजा महाराजा टी. एस. बाबा के जन्मदिन पर एनएसयूआई सूरजपुर द्वारा स्कूली छात्रों के साथ जन्मदिन मनाया गया एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में ग्राम कोट के मिडिल एवं प्राथमिक स्कूल में जाकर बच्चों को कॉपी,पेन एवं चॉकलेट का वितरण किया गया एवं जन्मदिन मनाया गया बताया गया कि महाराजा साहब हमेशा से जनता के लिए हर संभव मदद करते आ रहे है।
सरगुजा की जनता के साथ-साथ प्रदेश के हर एक व्यक्ति की जरूरत को पूरा करने का काम हमेशा महाराजा साहब द्वारा किया गया है एनएसयूआई द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ टी एस बाबा का जन्मदिन मनाया गया इस दौरान एनएसयूआई जिला कोषाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह,प्रदेश सह सचिव लिवनेश सिंह,शिवम साहू,अंकुश गुप्ता,संतोष साहू,शिवम सोनवानी,जितेंद्र कुर्रे,नितेश साहू,यशवंत सिंह,अमित पैकरा,विनय सोनवानी,सोमू खान,परमजीत सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे…





