
सूरजपुर :– शुक्रवार को सूरजपुर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सचेंद्र पाठक जी ने न्यूज़ के माध्यम से बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला किसान कांग्रेस, सुरजपुर द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में संगठन को सशक्त एवं जनाधार आधारित बनाने के उद्देश्य से “ब्लॉक अध्यक्ष – किसान कांग्रेस” पद हेतु योग्य, सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से दावेदारी आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
सूरजपुर जिला किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सचेंद्र पाठक ने बताया कि आवेदन हेतु एक विस्तृत दावेदारी प्रपत्र तैयार किया गया है, जिसमें आवेदक से उसका व्यक्तिगत विवरण, संगठनात्मक अनुभव, किसान कांग्रेस को मज़बूत करने की योजना, ब्लॉक स्तर पर सक्रिय टीम की जानकारी तथा दो वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं / विधायक / पूर्व विधायक की सिफारिश अनिवार्य रूप से मांगी गई है।
श्री सचेंद्र पाठक ने कहा कि यह पहल संगठन के विस्तार और किसान वर्ग की आवाज़ को और सशक्त रूप से उठाने की दिशा में एक अहम कदम है। ब्लॉक स्तर पर सशक्त नेतृत्व स्थापित कर किसान कांग्रेस का जनाधार बढ़ाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। इच्छुक कार्यकर्ता निर्धारित प्रपत्र जिला किसान कांग्रेस कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं या ईमेल/WhatsApp के माध्यम से मंगवाकर भरकर निर्धारित समय सीमा में जमा कर सकते हैं।
📅 आवेदन की अंतिम तिथि: 30/10/2025
📍 जमा स्थान: जिला किसान कांग्रेस कार्यालय, सुरजपुर
📞 संपर्क: श्री सचेंद्र कुमार पाठक, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस
मोबाइल:9977779749
📧 ईमेल: sacend@gmail.com
अधिक जानकारी के लिए जिला किसान कांग्रेस के पदाधिकारी या संबंधित ब्लॉक प्रभारी से संपर्क किया जा सकता है।।





