छत्तीसगढ़सूरजपुर

छ.ग.प्रदेश लिपिक संघ सूरजपुर ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर लिपिक व भृत्यों की पदोन्नति हेतु सौंपा ज्ञापन..

Spread the love

सूरजपुर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकिय कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मो.इक़बाल अंसारी के नेतृत्व में जिला सुरजपुर में विगत 02 वर्षों से लिपिकों व भृत्यों की पदोन्नति नही की गई है, के सम्बंध में ज्ञापन सौपा..जिला सचिव श्री वेदप्रकाश मेहता ने बताया कि जिले में लिपिकों व भृत्यों के मध्य पदोन्नति समय पर्यंत नही होने से लिपिकिय कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है,तथा समय से पदोन्नति नही मिलने पर मनोबल गिरता जा रहा है…!समय पर पदोन्नति हो जाने से लिपिकीय कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन का कार्य करेगी एवं विभाग की लिपिकीय व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की जा सकेगी,जो प्रशासनिक हित में होगा!

उक्त सम्बंध में पूर्व में भी तहसील अध्यक्ष प्रतापपुर श्री बंसत कुमार के द्वारा संघ को लिखित में ज्ञापन सौपकर इसकी जानकारी दी गयी थी,उक्त व्याप्त समस्याओं को लेकर आज छ.ग. प्रदेश लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विधिवत ज्ञापन सौपकर सहायक ग्रेड-03,सहायक ग्रेड-02,मुख्य लिपिक जैसे पदों पर पदोन्नति हेतु ज्ञापन सौपा गया है,जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा ने इसपर त्वरित कार्यवाही और उचित पहल किये जाने हेतु तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के स्थापना शाखा के लिपिको को बुलाकर निर्देशित किया एवं आश्वाशन दीया की जल्द ही पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण की जावेगी..!

उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,महेंद्र शांडिल्य, जिला सचिव वेदप्रकाश मेहता,जिला महिला प्रकोष्ठ सचिव श्रीमती चंपा शाहा,ईभा रानी,रुद्रेश खेस,रामदेव राम,रोहित एक्का,मुकेश यादव,विवेक दुबे,शिवलाल पैकरा व अन्य लिपिक कर्मचारी उपश्थित रहे…!

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights