
सरगुजा/लखनपुर :– के ग्राम पंचायत निम्हा, लखनपुर विधायक अम्बिकापुर व कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य अतिथि में आयोजित जिला स्तरीय “जनसमस्या समाधान शिविर” में शामिल होकर ग्रामीण भाई-बहनों से आत्मीय संवाद किया।
वहीं मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जन,जन, तक शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। इसी उद्देश्य के साथ विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त 225 से अधिक आवेदनों में से अधिकांश का तत्काल निराकरण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर भी निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
साथ ही ग्रामीण विकास और किसानों की प्रगति के लिए ठोस कदम उठाए गए:
कृषकों को केसीसी, बीज एवं 800 से अधिक पौधे वितरित किए गए।
पीएचई विभाग के सभी आवेदनों का मौके पर ही समाधान कराया गया।
विद्युत, सिंचाई, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से जुड़ी माँगों पर भी त्वरित कार्यवाही की गई।
जनता का अटूट विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, और उसी विश्वास को सार्थक करना मेरी प्रतिबद्धता है।। इस दौरान लखनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष व नगर पंचायत लखनपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।





