छत्तीसगढ़सूरजपुर

वन विभाग की लकड़ी तस्करों पर बड़ी कारवाई, 80 हजार की सागौन लकड़ी किया जब्त..

Spread the love

सूरजपुर :– वन विभाग ने आज जिले के बिशुनपुर में अवैध रूप से भंडारित सागौन की कीमती लकड़ी के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की। वनमंडलाधिकारी पंकज कुमार कमल के निर्देशन और उपवनमंडलाधिकारी अशोक कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की

देवनगर बीट के अंतर्गत ग्राम बिशुनपुर में बिशुनपुर माध्यमिक शाला के पास अवैध रूप से भंडारित 29 नग सागौन की ईमारती लकड़ी जब्त की गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 80,000 रुपये आंका गया है। इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्राधिकारी उमेश कुमार वस्त्रकार, परिक्षेत्र सहायक रमेश सिंह, वनपाल सुखदेव पैकरा, वनरक्षक महेंद्र प्रसाद और सत्यप्रकाश राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही। बहरहाल वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करी पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ वन विभाग ने साफ किया है कि जंगल और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए भविष्य में ऐसी कारवाई जारी रहेंगी।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights