छत्तीसगढ़सरगुजा

हर घर तिरंगा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्घोष है, प्रत्येक बूथ में 50 झंडे जरूर फहराएं- भारत सिंह सिसोदिया

Spread the love

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा सरगुजा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

अंबिकापुर :– भाजपा के ‘घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘तिरंगा यात्रा व विभाजन विभिषिका दिवस’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा सरगुजा जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता व महापौर अंबिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपमा सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्घोष है, इसलिए प्रत्येक बूथ में कम से कम 50 झंडे जरूर फहराएं।     उन्होंने बताया कि बीते 6 अगस्त को प्रदेश स्तर में ‘घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर कार्यशाला हुई, तत्पश्चात मंडल स्तर में भी कार्यशाला हुई जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 14 अगस्त को प्रत्येक शक्ति केंद्र में तिरंगा यात्रा आयोजित करना है साथ ही मंडल स्तर पर मोटरसाइकिल में तिरंगा यात्रा निकालना है। आगे उन्होंने 14 अगस्त को ही विभाजन विभीषिका दिवस मनाने को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि देश विभाजन की त्रासदी को हमारी नई पीढ़ी देखे और विभीषिका को सहने वाले लाखों भारतवासियों का दर्द महसूस कर सके इसलिए यह दिवस मनाना जरूरी है। आगे उन्होंने 14 अगस्त की सुबह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश के महापुरुषों के प्रतिमा की साफ सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर ‘घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा’ अभियान के जिला प्रभारी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि हर घर में तिरंगा लगाना है तथा अपने परिवार के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया तथा सरल एप्प में डालना है। उन्होंने कहा कि भारत के अलावा दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं जिसका विभाजन धर्म के आधार पर हुआ हो। देश के प्रत्येक नागरिक को अपने देश का इतिहास जानना चाहिए। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को उत्साह व समर्पण के साथ जुट जाना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपमा सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान तिरंगा झंडा का अपमान न हो तथा शाम 5 बजे तिरंगा सम्मान सहित उतर जाए इसकी चिंता भी करनी है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीयों के लिए युद्धविराम कर दिया गया, भारत के लोग हाथों तिरंगा लेकर सुरक्षित निकल गए ये हमारे तिरंगे की ताकत थी।    कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने तथा आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह तिन्नी, राजकुमार अग्रवाल, श्रीमती अरुणा सिंह, श्रीमती फूलेश्वरी सिंह, सावित्री जैसवाल, किरण मिश्रा, मधु चौदह, विकास पांडेय, अंकित जैसवाल, आलोक दुबे, विजय व्यापारी, मनोज कंसारी, निश्चल सिंह, देवकी त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह, विद्या नंद मिश्रा, संतोष जैसवाल, अवधेश सोनकर, विशाल गोस्वामी, प्रयाग राज साहू, किन्जल पांडे, मार्कण्डेय तिवारी, रश्मि जैसवाल, दीपक सिंह तोमर, निरंजन राय, अभिषेक प्रताप सिंह, रिंकू वर्मा, इन्दर भगत, मनोज प्रसाद, जतिन परमार, रवि जायसवाल, प्रिया सिंह, आशा शुक्ला, नीलम रजवाड़े, नलिनी पांडे, शिव मंगल सिंह, रविकांत उरांव, शशि कांत जैसवाल, अजय सोनी, विकास गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, राजेन्द्र, अभिनंदन सिंह, दीपक यादव, देव वर्मा तथा सत्येंद्र सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights