छत्तीसगढ़सूरजपुर

सावन के रंगों में रंगा मंत्री निवास, महिलाओं संग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिया उत्सव का आनंद

सावन केवल ऋतु नहीं, नारी शक्ति का उत्सव है: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

अम्बिकापुर– महापौर मंजूषा भगत भी सम्मिलित हुई

05 अगस्त सावन मास की हरियाली और उत्सव के बीच महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के पिलखा डेम में सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में भटगावँ की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पिलखा डेम को पारंपरिक हरे रंगों और फूलों से सजाया गया था, जो सावन की रौनक को और भी निखार रहा था।     कार्यक्रम केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि पिलखा डेम को पर्यटन के रूप में विकसित और सशक्तिकरण का भी मंच बना। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सावन केवल एक ऋतु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और नारी शक्ति का उत्सव है।     उन्होंने पत्रकारिता में महिलाओं की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज महिलाएं सिर्फ खबर देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज को दिशा देने, पीड़ितों की आवाज़ बनने और नीति निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।   मंत्री श्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। महतारी वंदन योजना के तहत 69 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब तक 18 महीनों में 11,728 करोड़ रुपये की राशि इन महिलाओं को दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 8000 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है। वहीं सखी वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 1.2 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता दी गई है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!