छत्तीसगढ़सूरजपुर

विकसित भारत युवा संसद महोत्सव का हुआ समापन..

Spread the love

सूरजपुर :– भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद महोत्सव 2025 का आयोजन देशभर के 300 से अधिक जिलों में किया जा रहा है। जिसमें वन वोट वन नेशन विषय पर आज शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में इस भव्य आयोजन का दो दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें अलग अलग जिलों से चुन कर युवा प्रतिभागी शामिल हुए।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह में अथिति के रूप में माननीय कुलपति संत श्री गहीरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर सरगुजा प्रोफेसर श्री पी पी सिंह, श्रीमती चंद्रमणि पैकरा अध्यक्ष जिला पंचायत सूरजपुर श्री भीमसेन गोयल भूतपूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम श्री बाबूलाल अग्रवाल अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी सूरजपुर स्वाति सिंह जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरजपुर श्री अशोक सिंह ज्यूरी मेंबर श्री शैलेश गोयल उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सूरजपुर श्री शशिकांत गर्ग एवं श्री यशवंत सिंह जन भागीदारी अध्यक्ष सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच एन दुबे शामिल रहे।     इस कार्यक्रम में तीन जिलों, सूरजपुर, कोरिया एवं मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से चयनित युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया और ष्एक राष्ट्र, एक चुनावरू विकसित भारत का मार्ग प्रशस्तष् विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। युवा संसद महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना, उनकी सोच को राष्ट्रहित की दिशा में प्रेरित करना और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस कार्यक्रम हेतु माय भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीयन करने वाले तीनों जिलों के 18 से 25 वर्ष की आयु के 110 युवाओं में से स्क्रूटनी कमेटी द्वारा 85 योग्य प्रतिभागियों का चयन कर इन्हें जिला स्तरीय महोत्सव में अपना विषय प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया इन युवाओं को निर्धारित विषय पर अपना मत व्यक्त करने के लिए 3 मिनट का समय दिया गया तथा प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा 6 बिंदुओं के आधार पर किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर 10 युवाओं का चयन राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद हेतु किया गया। चयनित युवाओं में बुशरा फातिमा सिद्दीकी प्रीति सिंह साक्षी सिंह साक्षी गुप्ता, उपासना गोयन, आशुतोष भारती, आयशा खातून, हिमांशु मानिकपुरी, डी एन सिंह तथा रिया पैकरा शामिल हैं। इनके अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची में आईफा खातून, सृष्टि गुर्जर एवं विकास खटीक को स्थान मिला है।

ये युवा राज्य की विधानसभा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

निर्णायक मंडल में श्री शैलेश गोयल उपाध्यक्ष नगर पालिका सूरजपुर, श्री जगन्नाथ वर्मा अपर कलेक्टर सूरजपुर, श्री अशोक सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, श्री बृजलाल साहू प्राचार्य शास. कन्या महाविद्यालय एवं डॉ अखिलेश द्विवेदी शिक्षाविद सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह निर्णायक मंडल के कर कमलों से प्रदान किए गए। कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, अतिथि शिक्षकों एवं स्टाफ का सहयोग रहा। प्राचार्य डॉ एच एन दुबे, नोडल अधिकारी श्री चन्द्र भूषण मिश्र एवं निर्णायक मंडल द्वारा सभी प्रतिभागियों को आगामी चरण हेतु शुभकामनाएं दी गई हैं।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights