
सूरजपुर:– जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल संरक्षण समितियों की बैठक रखी गई थी। जिसमें
शिक्षण सत्र 2024-25 में स्कूलों में जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने, बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, चिल्ड्रन इन स्ट्रीट सिचुएशन बच्चों के चिन्हांकन, रेस्क्यू एवं पुनर्वास हेतु समस्त संबंधित विभागों के निर्धारित कार्य एवं समन्वय की समीक्षा एवं अनुश्रवण, गुमशुदा या प्राप्त हुए बच्चों की जानकारी तत्काल पोर्टल पर अपलोड करने, जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों पर बाल श्रम हेतु मानव तस्करी रोकने पर किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम, एक युद्ध नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम, चाइल्ड हेल्पलाइन ( 1098 ) में आए प्रकरणों, विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण (एसएए) के स्थापना एवं संचालन, मिशन वात्सल्य अंतर्गत संविदा पर कार्यरत समस्त अधिकारी/कर्मचारयों का आगामी 03 वर्ष हेतु सेवा अवधि वृद्धि किए जाने इत्यादि एजेंण्डा पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रमेश साहू व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।





