छत्तीसगढ़सरगुजा

विभिन्न संगठनों ने गणपति धाम में मंदिर निर्माण हेतु किया सहयोग..

Spread the love

अंबिकापुर:– गणपति धाम (हाथी पहना) में गणेश चतुर्थी से लगातार दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। आज सरगुजा कलेक्टर विलास राव भी गणपति धाम में दर्शन करने पहुंचे। भारत भ्रमण (धार्मिक यात्रा) पर निकले नागा साधुओं का दल भी आज गणपति दर्शन के लिए गणपति धाम पहुँचा।

  विभिन्न सामाजिक व अलग अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले संगठनों द्वारा गणपति धाम में दर्शन की न केवल उत्सुकता दिखाई दे रही है बल्कि इन संगठनों द्वारा गणपति धाम में मंदिर निर्माण हेतु भरपूर सहयोग भी किया जा रहा है। इस क्रम में अग्रहरि समाज, कुर्मी समाज, सर्व नाई सेन समाज, सिख समाज, सर्व ब्राम्हण समाज, धोबी समाज, कलचुरी समाज, यादव समाज, कंवर समाज तथा स्वर्णकार समाज ने गणपति धाम में दर्शन कर आरती में भाग लिया तथा मंदिर निर्माण हेतु सहयोग प्रदान किया। इसके अतिरिक्त जिला कॉंग्रेस कमेटी, विश्व हिन्दू परिषद, अनोखी सोच संस्था तथा आरएसएस के पदाधिकारियों ने भी गणपति जी के दर्शन कर गणपति धाम को विकसित करने में अपना योगदान सुनिश्चित किया। इस अवसर पर विभिन्न समाज प्रमुखों ने गणपति धाम को आस्था व पर्यटन के केंद्र रूप में विकसित करने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि माँ महामाया पहाड़ अंबिकापुर शहर का मुकुट है इसे न केवल अवैध कब्जे से बचाना जरूरी है बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से इसका संरक्षण व संवर्धन भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। गणपति धाम के विकसित होने से शहर के लोगों को एक सुंदर जगह पर्यटन व तीर्थाटन के लिए मिलेगा। इस अवसर पर बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने सभी समाज प्रमुखों व सामाजिक संगठनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गणपति धाम को विकसित करने के लिए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से बढ़चढ़ कर सहयोग देने की अपील की है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights