छत्तीसगढ़सूरजपुर

कन्या स्कूल सलका में पूर्व शिक्षक और अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का किया गया सम्मान

Spread the love

सम्मान करने के नाम पर पत्रकार को बुलाकर जन भागीदारी अध्यक्ष के द्वारा किया गया अपमान

सुरजपुर/भैयाथान:- शिक्षा समाज के विकास और प्रगति का आधार है और इसमें शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं और उन्हें समाज का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। यह कथन विद्यार्थियों और शिक्षक सहित शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका के सम्मान समारोह के अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा द्वारा हायर सेकेंडरी कन्या स्कूल सलका में आयोजित सम्मान समारोह में कही।

   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति में शिक्षा को बहुत उच्च स्थान दिया गया है और इसे मंदिर की तरह पवित्र माना जाता है। शिक्षा को ज्ञान का स्रोत माना गया है, जो व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उसके चरित्र निर्माण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होती है। इसलिए, शिक्षक और शिक्षा को हमारे धर्म में विशेष सम्मान और आदर दिया गया है और शिक्षण स्थल को ज्ञान का मंदिर कहा जाता है। जिसके बेहतर बनाने के लिए हम सभी को अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। शिक्षकों को विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ ही उनके चरित्र निर्माण पर भी जोर देना चाहिए।

 पत्रकार को बुलाकर युवा नेता और स्कूल के जन भागीदारी अध्यक्ष के द्वारा किया गया अपमान

कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सलका में आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकारों को भी सम्मान करने के लिए आमंत्रित किया गया लेकिन सत्ता शासन में मशगूल युवा नेता मंडल महामंत्री भटगांव और स्कूल जन भागीदारी अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुबे एक पत्रकार का और कुछ स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेताओं का खुले मंच पर नजरंदाज कर अपमानित करते हुए दिखाई दिए उनके क्रियाकलापों से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों उनके कार्य क्षेत्र पर उन्हें पत्रकारों की आवश्यकता ही नहीं है।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में इनका किया गया सम्मान

सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूतपूर्व शिक्षक भुपेंद्र सिंह चौहान, शिवशरण पांडेय, चन्द्र मन्द दुबे, मोक्ष नारायण गुप्ता, राधिका गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, राम शरण पांडेय, गंगा यादव, महेश यादव, राम दिन यादव, राज पति यादव, मती जोहनी केरकेट्टा, मती श्यामा गुप्ता, वर्तमान शिक्षक राजपाल सिंह देव, कनी लाल पैकरा, बिजेंद्र भारती एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती रीता गिरी को जनसेवा समिति के सदस्य आशीष कुमार गुप्ता, गणेश सरपंच, दिपेंद्र गुप्ता, फिरोज खान, निरंजन गुप्ता, शशांक गुप्ता के द्वारा श्री फल शाल स्मृति एवं फुल माला सहित अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश कुमार अग्रवाल, मोक्ष नारायण गुप्ता, निरंजन गुप्ता, भाजपा युवा नेता लवकेश पैकरा जिला पंचायत सदस्य, रमेश गुप्ता, जगरे लाल, प्रियेश गुप्ता, भृगु राजवाड़े, सीताराम यादव, विजय राजवाड़े, राजेश गुप्ता, शिवरतन राजवाड़े सहित कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सलका के विद्यार्थी, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में स्थानीय उपस्थित रहें।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights