छत्तीसगढ़सूरजपुर

दो मासूम बच्चों के दर्द भरे सफर की कहानी,, पिता की तलाश में घने जंगलों का तय किया सफर..

Spread the love

सूरजपुर :– जिले के वनांचल क्षेत्र प्रेमनगर में दो अनाथ मासूम भाई बहन अपने पिता के तलाश में जंगल के रास्ते का कठिन सफर तय किया जिसे पढ़ आपके भी आंखे नम हो जाएगी ,

महज 4 साल और छह साल के भाई बहन ने 30 किलोमीटर की जंगल के रास्ते की दूरी तय कर कोरबा जिले के मोरगा पहुँच गए,,तस्वीरों में दिख रहे मासूम भाई बहन की मार्मिक दास्तान हैरान करने वाली है,,

दरअसल ये दोनो भाई बहन सूरजपुर जिले के प्रेमनगर हरिहरपुर के रहने वाले है,, जहा इनकी मां की मौत एक साल पहले हो गई थी,, वही इनका पिता बीते 15 दिनों से दोनो बच्चो को घर पर अकेला छोड़ कही चला गया,, जिसके बाद पड़ोस के लोग दोनो बच्चो के देखभाल कर रहे थे ,, लेकिन दोनो बच्चो को पिता की याद सताने लगी,, ऐसे में दोनो बच्चे कोरबा जिले के अरसिया गांव में रह रहे चाचा की याद आई,,

जहा बच्चो को लगा की उनका पिता कही चाचा के पास तो नही चला गया,, जिसकी तलाश के लिए दोनो मासूम जंगल के रास्ते कोरबा जिले के लिए निकल पड़े,, जहा जंगल में जंगली जानवरों के खतरे के बीच नदी नाले और कठिन रास्ते को भी पार कर लिया,, सुबह से घर से निकले बच्चे कोरबा के मोरगा पहुंच गए,,

जहा कुछ युवकों ने इन्हे देख पूछताछ किया और इनके चाचा तक इन्हें पहुंचा दिए,, एक ओर पिता के घर छोड़ जाने और मां की मौत दोनो मासूम नही भुला पा रहे,, जहा ममता की तलाश में दोनो मासूम भटकते हुए अरसीया गांव पहुंच गए,,

जहा इनका चाचा खुद अपने ससुराल में मुफलिसी की जिंदगी बिता रहा,, ऐसे में कब तक दोनो मासूमों की परवरिश हो पाएगी यह भी संशय रहेगा,, वही इस मामले में जिले के बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया की दोनो बच्चो की जानकारी लेकर उचित पहल करने की बात करते नजर आए,,बहरहाल दोनो मासूमों की ममता की तलाश अब भी जारी है,, लेकिन कई समाजसेवी संस्था और विभागीय जिम्मेदारों की जिम्मेदारी उठाने कौन पहल करता है यह तो देखने वाली बात होगी,

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights