छत्तीसगढ़सूरजपुर

ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर पैसे मांगने के मामले में डीआईजी/एसएसपी ने ट्रैफिक आरक्षक को किया निलंबित

Spread the love

सूरजपुर। दिनांक 21.05.2024 के रात्रि में राजमोहिनी माता चौक में एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर नो एंट्री में एंट्री करने के लिए पैसे मांगने संबंधी वायरल वीडियो दिखाया जा रहा है जो प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रकृति का है जिसे पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) व उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने त्वरित गंभीरता से संज्ञान लिया है और डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने तत्काल प्रभाव से यातायात शाखा में पदस्थ आरक्षक दिलीप देशमुख को निलंबित कर रक्षित केंद्र सूरजपुर में संबद्ध कर दिया है। इस मामले की जांच रक्षित निरीक्षक सूरजपुर अशोक गिरी को सौंपी गई है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights