
सूरजपुर। ग्राम पंचायत कुंजनगर के रोजगार सहायक निलेश सिंह के द्वारा मजदुरो से जॉब कार्ड बनवाने के नाम पर 1000/-, 800/700/500/- व अन्य राशि के रूप में अवैध रूप से पैसे लेकर जॉब कार्ड आज तक बनाकर नहीं दिया गया है जबकि जॉब कार्ड संबंधित विभाग द्वारा समस्त मजदुरों को मुफ्त में बनाकर दिया जाता है। जॉब कार्ड के बारे में पुछताछ करने पर रोजगार सहायक निलेश सिंह के द्वारा मजदुरों के साथ बदतमिजी पूर्वक बात कर मजदूरों को भगा देता है।
उक्त पंचायत के अन्तर्गत रजवारी पारा वार्ड क्र.6 में तालाब गहरीकरण का कार्य रोजगार गारंटी के तहत् कार्य कराया जा रहा है। उक्त योजना के तहत् पूर्व में बिना जॉब कार्ड के मजदुरों से कार्य किये मजदुरी का ना तो आज तक भुगतान किया गया है और ना ही जॉब कार्ड वितरण किया गया है। बावजुद इसके रोजगार सहायक के द्वारा दुसरे पंचायत के मजदुरों को लाकर इस पंचायत के मजदुरों को हटा कर कार्य करवाया जा रहा है जो नियम विरूद्ध हैं। उक्त मामले को लेकर मजदूर जब पंचायत सचिव निलिमा जायसवाल से मिलकर कार्य किये हुए हॉजिरी का रजिस्टर दिखाएं तो सचिव के द्वारा रोजगार सहायक को संरक्षण देते हुए रजिस्टर को अपने पास लेकर वापस नहीं कर रहे है। मांगने पर बोलते है कि मेरे पास कोई रजिस्टर नहीं है। बिना जॉब कार्ड के मजदुरों से मजदुरी करवाकर मजदूरों का भुगतान न करना व जॉब कार्ड के नाम पर अवैध पैसा वसूलना नियम विरूद्ध है एवं भ्रष्टाचार कर रहे है। उक्त पंचायत में रोजगार सहायक एवं सचिव के द्वारा मिली साठगाठ से पंचायत के मजदुरों के साथ धोखाधड़ी एवं छलपूर्वक उसका मजदूरी हड़पना तथा उनके साथ भ्रष्टाचार करना अपराध है जिस पर रोक लगाना तथा उक्त सचिव एवं रोजगार सहायक पर कड़ी कार्यवाही जनहित हेतु अति आवश्यक है।






