छत्तीसगढ़सूरजपुर

जेपी नड्डा ने सूरजपुर में भरी चुनावी हुंकार,, कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना..

Spread the love

सूरजपुर – में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रचार के आखिरी दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सूरजपुर पहुंचे जहां हाईस्कूल स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में शिरकत किए वहीं साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए वहीं भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया, इस दौरान सरगुजा के सभी विधायक, मंत्री समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी किया जनसभा को सम्बोधित*

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की हमने जो वादा किया था उसे हमने कम समय में ही पूरा किया और हमने अपनी माता और बहनों से महतारी वंदन योजना के तहत जो वादा किया था उसे हमने पूरा किया महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त भी खाते में डाल दी गई है प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है,, वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है महतारी वंदन योजना और राशन के बारे में भ्रम फैला रही है ,, मुख्यमंत्री ने कहा की चुनाव के बाद भी महतारी वंदन योजना आगे भी चलती रहेगी,, और 35 किलो चावल भी मिलता रहेगा,,

*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  कहा की विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का यह चुनाव है ,, और साथ ही कांग्रेस और विपक्षी गटबंधन पर जमकर साधा निशाना*

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की आज तक ये सभी पार्टियां धर्म, जाति की राजनीति करते आए हैं इन्होंने समाज को बाटने का काम किया है प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में देश में राजनीती की परिभाषा बदली है सिर्फ विकासवाद की राजनीती की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास,, और आगे कहा की भारत 2014 से पहले 11वे नंबर की अर्थव्यवस्था थी आज 5वे नंबर पर है,, और आने वाले 5 साल में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगी,, आप सभी को देश की विकास में भागीदारी निभाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तिसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है क्योंकि यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है।

*कांग्रेस  गरीबी, दलित, आदिवासियों के आरक्षण का हक पहले मुस्लिमों को देगी – जे पी नड्डा*

जनसभा को सम्बोधित करते हुए आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस का एजेंडा है देश के गरीब , दलित और आदिवासियों के आरक्षण का हक पहले मुस्लिमों को देना चाहती है और कांग्रेस के घोषणा पत्र से इसकी झलकियां दिखती है,, और कहा की प्रधानमंत्री मोदी के रहते किसी का हक नहीं छीना जाएगा जिसका जो हक है उस आधार पर आरक्षण मिलेगा हमारे रहते आरक्षण खत्म नहीं होगा।

*कांग्रेस और विपक्षी दल भ्रष्टाचारियों और परिवारवाद का टोला है –जेपी नड्डा*

अपने संबोधन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस और विपक्षी दलों को भ्रष्टाचारियों और परिवारवाद का टोला कहते हुआ कहा की ये सभी विपक्षी दल परिवार के बीच ही चलते हैं जो होगा और इनके परिवार से ही होगा लेकीन भाजपा ने एक साधारण परिवार के आदिवासी के बेटे को आपके प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है और साधारण परिवार से आने वाले एक आज देश के प्रधानमंत्री हैं,, आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लाल किले से बोला था भ्रष्टाचार इस देश से खत्म करेंगे भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शा जायेगा और आज जितने भ्रष्टाचारि हैं जेल में हैं या बेल में हैं।

*कांग्रेस और विपक्षी दल हैं राम विरोधी और सनातन विरोधी– जेपी नड्डा*

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के दल राम विरोधी हैं, सनातन विरोधी हैं और राष्ट्र विरोधी भी हैं आज तक ये सभी दल वोट बैंक की राजनीति करते आए हैं,, भगवान राम को काल्पनिक बताते थे, कांग्रेस के सहयोगी दल के नेता सनातन धर्म को डेंगू कहते हैं कई तरह के भगवान राम और सनातन के खिलाफ बयान देते रहते हैं पर कांग्रेस के राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत सभी नेता चुप रहते हैं,, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की भगवान राम हमारे लिए आस्था का विषय है, जीवन का विषय है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरगुजा लोकसभा भाजपा चिंतामणि महराज के पक्ष में वोट करने अपील की और कहा की इन्हे भारी मतों से विजई बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights