
सूरजपुर। जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल के निर्देश तथा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरजपुर श्री भानु प्रताप चन्द्राकर के प्रयास से पुष्पगुच्छ देते हुए सेवानिवृत्ति तिथि को पेंशन प्रकरण एवं स्वत्वों का निराकरण करते हुए श्री उदयनाथ कुशवाहा, मा.शा. अजबनगर, श्रीमती बसंती सिंह प्रधान पाठक प्रा.शा. जोबगा विकास खण्ड सूरजपुर एवं श्री विनय सिंह, प्रधान पाठक प्रा.शा. पहाडअमोरनी, श्री नागेश्वर प्रसाद कुशवाहा प्रपा प्राशा कन्या बंजा एवं श्री अजीजुल रहमान प्रपा मा.शा कन्या बंजा विकास खण्ड भैयाथान को पीपीओ प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभवों का विभाग को लाभ मिलता रहे ऐसी शुभकामना दी। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा दीर्घायु एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भैयाथान श्री घनश्याम सिंह एवं विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय सूरजपुर से लेखापाल देवेन्द्र कुमार साहु, जिला शिक्षा कार्यालय से श्री हुलेश्वर गुप्ता, श्री शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे। इस उपलब्धि पर पूरे स्टाफ के कार्यों की काफी प्रशंसा की और सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त शिक्षक/प्रधान पाठक के द्वारा भावुक होकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।





