छत्तीसगढ़सरगुजा

नाम निर्देशन जमा करने का अंतिम दिन, 13 प्रत्याशियों ने जमा किए नाम निर्देशन पत्र..

Spread the love

अम्बिकापुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत शुक्रवार 19 अप्रैल को नाम निर्देशन जमा करने का अंतिम दिन रहा। सरगुजा संसदीय क्षेत्र हेतु 13 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं। इसके बाद शनिवार 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों को स्क्रुटनी की जाएगी और अभ्यर्थियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है।

इन प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन पत्र –

भारतीय जनता पार्टी से श्री चिंतामणि महाराज, इंडियन नेशनल कांग्रेस से शशि सिंह कोराम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री लक्ष्मण सिंह उदय, हमर राज पार्टी से श्री अनुक प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी से श्री संजय कुमार, और श्री प्रकाश किस्पोट्टा, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से श्रीमती कांता मिंज, भारत आदिवासी पार्टी से श्री जेरोम मिंज, निर्दलीय प्रत्याशियों में श्री बलासियुस तिग्गा, अरविंद कच्छप, श्रीमती उर्मिला सिंह, श्री प्रिंस अभिषेक कुजूर और श्री रामाधार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights