छत्तीसगढ़सूरजपुर

अचानक मौसम बदलते ही गिरा गाज, एक स्कूली छात्र की गाज से मौत, नर्स सहित चार घायल

Spread the love

सूरजपुर अचानक बदले मौसम के बीच बिहारपुर क्षेत्र के खैरा गांव के स्कूल  परिसर  में गिरी गाज से चौथी कक्षा के एक बालक की मौत हो गई है जबकि चार बच्चे घायल हो गए।आंगनबाड़ी केंद्र वैक्सीनेशन के लिए गई एक नर्स कि भी घायल होने की खबर है। सभी घायलों का बिहारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

 जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरा के प्राथमिक पाठशाला रेडियापारा में दोपहर 1.30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे का मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि चार बच्चे घायल हो गए,  जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर में किया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल चार बच्चों को बेहतर उपचार के लिये जिला चिकित्सालय सूरजपुर रिफर किया गया है।आकाशीय बिजली की चपेट में बच्चे उस समय आए जब स्कूल में लंच की छुट्टी हुई थी। इसी दौरान बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये, जिसमें 10 वर्षीय कक्षा चौथी का छात्र लक्ष्मण सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि घायलों में 8 वर्षीय अमरजीत सिंह, सहदेव सिंह, शिवराम सिंह, भवन सिंह  घायल हो गए जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए बिहारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक जांच – उपचार के बाद उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। इधर  बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र रेडियापारा में वैक्सीनेशन के लिए एक स्वास्थ्य कर्मी गई हुई थी, वह भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गई है। उसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहरसोप में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights