छत्तीसगढ़सूरजपुर

छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई रैली

Spread the love

सूरजपुर  कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरिया के प्रांगण से अटल चौक डुमरिया तक विशाल साइकिल रैली एवं शपथ का आयोजन विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत मतदान के लिए सभी लोगों को जागरूक करते हुए एक विशाल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान को लोकसभा चुनाव के तहत शत प्रतिशत मतदान करने  के लिए प्रेरित किया गया, इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लता बेक स्वीप नोडल अधिकारी सूरजपुर, सहायक नोडल श्री जयराम प्रसाद, सुदर्शन दास, अखिलेश कुमार यादव, अजय देवांगन एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरिया के प्राचार्य श्रीमती अंजू पैकरा एवं स्कूल के सभी शिक्षक गण इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights