छत्तीसगढ़सूरजपुर

खुलेआम तलवार लहराना और लोगों को धमकाना पड़ा भारी खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Spread the love

सूरजपुर चौकी खड़गवां पुलिस ने गांव में खुलेआम तलवार लहराकर लोगो को धमकाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को माहौल खराब करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। दिनांक 22.01.24 को चौकी खड़गवां पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम बोझा में मेन रोड़ पर संतोष मिश्रा तलवार लेकर लहराते हुए आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है।
सूचना पाकर चौकी खड़गवां की पुलिस फौरन मौके पर पहुंची जहां संतोष मिश्रा पिता परषोत्तम मिश्रा उम्र 42 वर्ष ग्राम बोझा हाथ में तलवार लेकर लोगों को डराते धमकाते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और तलवार जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां योगेंद्र जायसवाल, एएसआई कृष्ण सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, आरक्षक राकेश सिदार, विरेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक अंजना एक्का व सैनिक विकास सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights