छत्तीसगढ़सूरजपुर

वन, खनिज, उद्योग और श्रम विभाग की कलेक्टर ने ली मासिक समीक्षा बैठक

Spread the love

बाल श्रम के उन्मूलन पर श्रम विभाग करे फोकस – कलेक्टर

सूरजपुर  वन, खनिज, उद्योग और श्रम विभाग की आज मासिक समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा ली गई। जिसमें कलेक्टर ने श्रम विभाग के योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के सम्बंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी। इसके साथ ही बाल श्रम पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें उन्होंने बाल श्रम कराए जा रहे स्थानों को चिन्हित कर विधिवत कार्यवाही के लिये कहा और पूर्णतः बाल श्रम के उन्मूलन पर फोकस करने के लिए निर्देशित किया।
       एसईसीएल से सीएसआर द्वारा क्षेत्र के आवश्यकता अनुरूप बेहतर प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही उद्योग व अन्य विभागों के साथ उन्होंने शासन की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

     बैठक में वन-मण्डल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी वन जिला, खनिज अधिकारी, जिला खनिज निरीक्षक, श्रम पदाधिकारी, जिला श्रम निरीक्षक, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, महाप्रबंधक एस.ई.सी.एल  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights