
*सूरजपुर* जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में आज जिला खनिज संस्थान न्यास प्राधिकरण समिति की 5 वीं बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें उपस्थित समिति के संबंधित अधिकारियों को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही उन्हें अवगत कराया कि ऐसे कार्य जो कि प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किये जाने के पश्चात भी अप्रारंभ है, उन्हें वर्तमान में रोक कर रखना है। आगामी शासी परिषद में प्रस्तुत करने के पश्चात व शासन के दिशा निर्देश के तहत ही उन पर निर्णय लिया जायेगा।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को जिला खनिज संस्थान न्यास निधि का सदुपोयग ऐसा प्रस्ताव तैयार करने के लिये कहा जो कि सही मायने में लोक हित से जुड़ा हुआ हो। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सटीक कार्य योजना बनाने का निर्देशित किया। जिससे की खनन अथवा खनन से संबंधित संक्रियाओं से प्रभावित व्यक्ति एवं क्षेत्र के हित में सकारात्मक कार्य हो।





