छत्तीसगढ़सूरजपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा से लगातार जुड़ रहे जनमानस

Spread the love

द्वितीय दिवस पर दो पाली में 10 स्थानों पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सूरजपुर जिले में निरंतर सकारात्मक दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। जनहित एवं जनकल्याण के लिए प्रारम्भ की यह यात्रा ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचे इसके लिए आज जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर पांच स्थल चयनित किये और प्रत्येक चयनित क्षेत्र में दो-दो जगह शिविर लगाए। आज द्वितीय दिवस पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ भैयाथान में बुंदिया व बतरा, प्रेमनगर में नवापारा कला व कोटेया, सूरजपुर में सरमा व नेवरा, रामानुजनगर में पम्पापुर व चंद्रपुर, प्रतापपुर में बोंगा व गोविंदपुर पहुंचा। कुल दस जगहों में दो पाली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगाए गए शिविर का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का लाभ लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगो तक समयबद्ध तरीके से पहुँचाना था।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कल के विकसित भारत संकल्प यात्रा में सूरजपुर से छह हेल्प कैंप लगाए गए थे। जिसमें 1061 लोगो द्वारा गैर संचारी रोग (बीपी, शुगर इत्यादि), सिकल सेल रोग और टीबी जैसी बीमारियों का इलाज किया गया। आज भी सभी स्थानों में दस हेल्प कैंप लगाए है जिसमें सम्भवतः 1200 से 1500 लोगों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं ली गई है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगाए जा रहे शिविर में लोगों की रुचि विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार अपडेट और उज्जवला इत्यादि में देखी जा रही है। आधार अपडेट के लिए शिविर के आस पास के क्षेत्रवासिय बडी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। इसी प्रकार केन्द्र व राज्य की योजनाओं के लिए विभागों द्वारा लगाए सभी स्टॉलो में जनमानस अपने रुचि व आवश्यकता रूप जुड रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights